शिवसैनिक सुभम पंडित ने रक्तदान कर बचाई गर्भवती महिला की जान

0 257

शिवसेना के युवा शिवसैनिक सुभम पंडित ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक गर्भवती महिला की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने जानकारी दी कि अमिलिया हटवा निवासी अनीशा बानो नामक महिला, जिनके पति उस समय बाहर थे, अचानक रक्त की अतिआवश्यकता से जूझ रही थीं। जैसे ही यह सूचना शिवसेना के युवा कार्यकर्ता अजय साहू तक पहुंची, उन्होंने तुरंत सुभम पंडित से संपर्क किया।

बिना देर किए सुभम पंडित रक्तदान करने ब्लड बैंक पहुंचे और एक यूनिट रक्तदान किया। सुभम पंडित के इस नेक कदम से गर्भवती महिला का जीवन सुरक्षित किया जा सका। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने सुभम पंडित और अजय साहू के जज्बे और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि शिवसेना का मूल उद्देश्य सदैव जनसेवा रहा है।

समाज में रक्तदान जैसे पुण्य कार्यों से दूसरों को प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि आपसी भाईचारा और मानवता का भाव मजबूत हो सके। शिवसेना के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुभम पंडित के इस नेक कार्य की प्रशंसा की और सभी से आगे बढ़कर रक्तदान करने का अनुरोध किया है।
इस बीच उपस्थित रहे शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे, ज्जीलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, युवा कोषाध्यक्ष लाला वर्मा युवा सेना जिला सायोजक आकाश परांडे, युवा सेना अजय साहू, संजू रजक सहित कई शिवसैनिक

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment