जदयू ने की पंचायत वाई बुथ अध्यक्षो व बुथ सदस्यो की बैठक

हिलसा (नालंदा ) हिलसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में बुथ वाई पंचायत अध्यक्ष व सदस्यो की बैठक आयोजित लगातार की जा रही है, यह बैठक जनता दल यूनाइटेड के द्वारा आयोजित बैठक में हिलसा के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार वहीं जिला जदयू नालंदा के जिला अध्यक्ष मो, अरशद, विधानसभा प्रभारी राहुल खंडेलवाल, कार्यक्रम प्रभारी मो, शमशाद शाई, मौके पर मौजूद थे, इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी मो, शमशाद शाई ने बताया कि हिलसा विधानसभा क्षेत्र के तमाम बुथो के पंचायत अध्यक्ष व सदस्यो की यह अहम् बैठक है, जहां पार्टी के सिद्धांतों अपने नेता नीतीश कुमार के विचारों को जन जन तक पहुंचाना है, साथ ही बिहार सरकार के द्वारा संचालित जन उपयोगी योजनाओं को समाज के अंतिम पैदान में खड़े लोगों तक पहुंचाना ही हमारी ईस बैठक का मुख्य उद्देश्य है, जिसमें आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में 2025 फिर से नीतीश के सपनों को साकार करना है, क्योंकि हमारे नेता ने बिहार के विकास में चार चांद लगाया है, जहां शिक्षा ,स्वास्थ्य, बिजली, वहीं युवाओं के लिए खेल कूद में भी काफी काम हुआ है,वहीं स्थानीय विधायक प्रेम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजिक न्याय के प्रणेता है जिनके नेतृत्व में सभी जाति धर्म व सम्प्रदाय के साथ बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी विकास का काम हुआ है, जैसे पुल पुलिया का निर्माण, एलिवेटेड पथांश, डबल डेकर रोड, मैरीन ड्राइव, सहित कई अधार भुत संरचना के निर्माण होने से कम समय में पटना पहुंचना अब आसान हो गया है, इस अवसर बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता बैठक में शामिल थे
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार