दिनांक: 23 जून 2025 विशेष अभियान में सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 54 फरार आरोपी गिरफ्तार

0 201

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट,

सीधी पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में 21-22 एवं 22-23 जून 2025 की दरम्यानी रात को जिलेभर में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं समस्त एसडीओपीगण के मार्गदर्शन तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में सघन कॉम्बिंग गश्त की गई।

इस अभियान के अंतर्गत हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, आबकारी इत्यादि गंभीर प्रकरणों में न्यायालय से जारी *कुल 54 वारंट — 13 स्थाई एवं 41 गिरफ्तारी वारंट* — की तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना स्तर पर की गई प्रमुख कार्यवाही :

थाना कोतवाली: 05 स्थाई + 03 गिरफ्तारी वारंट

थाना बहरी: 03 स्थाई + 02 गिरफ्तारी वारंट

थाना जमोड़ी: 06 गिरफ्तारी वारंट

थाना चुरहट: 02 स्थाई + 05 गिरफ्तारी वारंट

थाना रामपुर नैकिन: 01 स्थाई + 05 गिरफ्तारी वारंट

थाना कमर्जी: 03 गिरफ्तारी वारंट

थाना मझौली: 01 स्थाई + 02 गिरफ्तारी वारंट

थाना मड़वास: 04 गिरफ्तारी वारंट

थाना अमिलिया: 01 स्थाई + 08 गिरफ्तारी वारंट

थाना कुसमी: 01 गिरफ्तारी वारंट

थाना सेमरिया: 02 गिरफ्तारी वारंट

इसके अतिरिक्त गश्त के दौरान 64 गुंडा बदमाश एवं 42 निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर उनके आपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध में लिप्त न होने की सख्त चेतावनी दी गई।

सीधी पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment