सीधी सब्जी मंडी बनी कीचड़ का समंदर – बारिश से व्यापारी और किसान बेहाल, वाहन फंसे,

0 642

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट 

सीधी जिले में आज शनिवार सुबह से लगातार हो रही बारिश ने सब्जी मंडी की पोल खोल दी है। नगर की नवीन सब्जी मंडी बारिश के पानी और मिट्टी के चलते पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई। कीचड़ से मंडी का हर कोना तर-बतर नजर आया, जिससे व्यापारियों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

थोक में सब्जी बेचने आए स्थानीय व्यापारी और किसान कीचड़ में फंसकर रह गए। मंडी में सब्जी लेकर पहुंचे कई वाहन चालक माल खाली करने के दौरान ही मिट्टी में धंस गए और उन्हें ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकालना पड़ा। व्यापारियों ने बताया कि नवीन सब्जी मंडी को मुख्यमंत्री के दौरे के पहले आनन-फानन में शुरू तो कर दिया गया, लेकिन वहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है।

व्यापारियों और किसानों ने बताया कि न तो पीने के पानी की व्यवस्था है, न ही सुलभ कॉम्प्लेक्स जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि मंडी का फर्श पूरी तरह से कच्चा है, जिस कारण बारिश में पूरी मंडी दलदल में बदल जाती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में जल्द से जल्द पक्के फर्श का निर्माण कराया जाए और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि बरसात में ऐसी दुर्गति दोबारा न हो।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment