सिंगरौली: बंदौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत से लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

सिंगरौली। बंदौरा पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्वराज ट्रैक्टर को रेत सहित जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगवां कब्रिस्तान के पास से एक ट्रैक्टर अवैध रेत लोड कर ले जा रहा है।
सूचना मिलते ही बंदौरा चौकी प्रभारी बी. एल. वंशल ने वरिष्ठ अधिकारियों—एसपी मनीष खत्री, एएसपी अभिषेक रंजन और एसडीओपी के. के. पांडेय—को जानकारी दी। तत्पश्चात पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 66 ए 6922 को ट्रॉली सहित पकड़ लिया।
ट्रैक्टर चालक अरुण कुमार गुप्ता, निवासी नगवां, के पास रेत से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर चौकी में खड़ा कर दिया है। चालक के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) BNS एवं 4/21 खनिज अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा जब्त किए गए ट्रैक्टर व रेत की अनुमानित कीमत ₹5 लाख आंकी गई है। इस कार्रवाई में निरीक्षक बी. एन. बंसल, सजन पंकज सिंह, आर. राम राजा लोधी, राकेश यादव, प्रवीण तिवारी और पुष्कर पोरवाल की अहम भूमिका रही।