जदयू नेता मुकेश शर्मा ने “गया जी” नामकरण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी शुभकामनाएं

0 438

घोषी (जहानाबाद), बिहार – जहानाबाद जिला जदयू के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड पार्षद मुकेश शर्मा ने गया शहर का नाम बदलकर “गया जी” किए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि गया शहर पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से एक अत्यंत पवित्र भूमि है। यह वही स्थान है जहां महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और जहां सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु के चरण चिन्ह स्थित हैं।

गया जी में स्थित मंगला गौरी मंदिर एवं फल्गु नदी के किनारे पिंडदान की परंपरा इसे आध्यात्मिक महत्व का केंद्र बनाती है। श्रद्धालु लाखों की संख्या में पितृ तर्पण और मोक्ष की प्राप्ति के लिए गया जी धाम पहुंचते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बोधगया में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जुड़े विश्वस्तरीय सुविधाएं होने के कारण चीन, जापान, नेपाल, भूटान, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, म्यांमार सहित विश्वभर के श्रद्धालु और पर्यटक यहां आते हैं।

मुकेश शर्मा ने सरकार द्वारा गया शहर में की जा रही विकास योजनाओं जैसे मैट्रो रेल परियोजना, फल्गु नदी में रबर डैम का निर्माण आदि की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये सभी प्रयास गया जी को वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने में सहायक होंगे।

उन्होंने अंत में कहा कि “गया जी” नाम इस पावन नगर की आध्यात्मिक गरिमा, सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक पहचान को सशक्त करता है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं केंद्र सरकार को शुभकामनाएं दीं।

नवीन कुमार
संवाददाता, पटना (बिहार)

—

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment