सीधी जिला के अमिलिया थाना अंतर्गत आम तोड़ते समय पेड़ से गिरकर युवक की मौत:

सीधी जिले केअमिलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खड़बड़ा में आम तोड़ने के दौरान एक युवक पेड़ से गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विनय विश्वकर्मा (36 वर्ष), पिता प्रेमलाल विश्वकर्मा, निवासी ग्राम खड़बड़ा, मंगलवार सुबह आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक पेड़ की एक डाल टूट गई, जिससे वह कई फीट नीचे गिर गया। गिरने से प्रेमलाल विश्वकर्मा को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।