नेशनल लोक अदालत में हुआ 804 प्रकरणों का निराकरण

सिंगरौली || संवाददाता रोहित शाह

0 341

सिंगरौली 10 मई 2025

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्री हितेंद्र सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन आज 10 मई को वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय बैढ़न ,सिविल न्यायालय देवसर तथा सरई में किया गया। जिले में नेशनल लोक अदालत में 804 प्रकरणों का निराकरण किया गया । शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश श्री सिसौदिया, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री बृजेंद्र देव पांडेय द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में समस्त न्यायाधीशगण,अधिवक्तागण , जिला न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment