नेशनल लोक अदालत में हुआ 571 प्रकरणों का निराकरण

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में दिनांक 10 मई 2025 को जिला न्यायालय सीधी एवं सिविल न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन तथा मझौली में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रयाग लाल दिनकर, विशेष न्यायाधीश एवं प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्री यतीन्द कुमार गुरू, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र सिंह एवं अन्य न्यायाधीशगण द्वारा जिला न्यायालय परिसर में दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रयाग लाल दिनकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपसी राजीनामा से प्रकरणों का निराकरण सर्वाेत्तम तरीका है। श्री दिनकर ने अधिवक्तागण से प्रकरणों का जल्दी निराकरण करने की अपील की एवं अभिभाषकगण से सहयोग की अपेक्षा की एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रेरित किया।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि नेशनल लोक अदालत के प्रति आम जन में जागरूकता आ रही है। श्री सिंह ने कहा कि आपसी राजीनामा से प्रकरण का निराकरण होने पर पक्षकारों के मध्य वैमनस्यता समाप्त हो जाती है। श्री सिंह ने कहा कि नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने का निरंतर प्रयास रहना चाहिए। श्री सिंह ने अभिभाषकगण को अंतिम समय तक लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण करने हेतु बल दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार शिवहरे ने कहा कि न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण से प्रकरणों का निराकरण मध्यस्थता के माध्यम से करने की अपील की एवं अभिभाषकगण से सहयोग की अपेक्षा की। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक ने कार्यक्रम में उपस्थित हुये समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा नेशनल लोक अदालत में अधिवक्तागण से सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम का संचालन श्री रूपेन्द्र कुमार मिश्रा सहायक ग्रेड-3 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्रयाग लाल दिनकर, विशेष न्यायाधीश एवं प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्री यतीन्द्र कुमार गुरू, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री दीपक शर्मा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र सिंह बघेल, जिला न्यायाधीश श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव, श्री राकेश कुमार सोनी, सुश्री उर्मिला यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मुकेश कुमार शिवहरे, न्यायाधीशगण सुश्री सुनीता रावत, श्री सोनू जैन, सुश्री सरिता चौधरी, श्री कपिल देव काछी, श्री मृदुल लटौरिया, श्री अभिषेक साहू, श्रीमती भारती शर्मा जिला अभियोजन अधिकारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री प्रशांत पाण्डेय, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्रीमती पूजा गोस्वामी, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी कु. सीनू वर्मा, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव, श्री बाबूलाल सिंह, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री सत्यप्रकाश पाण्डेय, देवेन्द्र प्रसाद द्विवेदी तथा अधिवक्तागण श्री राजेन्द्र सिंह परिहार, श्री उदयकमल मिश्रा सहित अन्य अधिवक्तागण तथा विद्युत विभाग, बैंक एवं नगरीय निकाय के प्रशासनिक अधिकारीगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सदस्य एवं जिला न्यायालय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला मुख्यालय सीधी में 13 खण्डपीठे, व्यवहार न्यायालय चुरहट में 03, मझौली में 02 व रामपुर नैकिन में 02 खंडपीठे गठित की जाकर कुल 20 न्यायिक खण्डपीठे गठित की गई थी। नेशनल लोक अदालत में समझौता योग्य आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, निगोशियेबल इस्ट्रूमेन्ट एक्ट के अन्तर्गत चेक बाउंस प्रकरण, कुटुम्ब न्यायालय तथा, नगर पालिका के जलकर से संबंधित प्रकरणों के सहित विद्युत वितरण कम्पनी, समस्त बैंकों के ऋण वसूली मुकदमा पूर्व प्री-लिटिगेशन के प्रकरण इस लोक अदालत में निपटारे हेतु रखे गये।
सीधी, चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लम्बित कुल 335 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गये जिनमें 264 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इसी प्रकार कुल 3538 प्री-लिटिगेशन प्रकरण निराकरण हेतु रखे गये जिनमें 307 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इस प्रकार नेशनल लोक अदालत में कुल 571 प्रकरणों का निराकरण हुआ। मोटर दुर्घटना दावा के अन्तर्गत 9 क्लेम प्रकरण निराकृत किये गये जिसमें पक्षकारों को 5720000 रूपये की क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त हुई। विद्युत अधिनियम से संबंधित एवं न्यायालय में लंबित 42 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 562141 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ तथा विद्युत के 94 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमें 1010000 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। नेशनल लोक अदालत में 1871732 रूपये के चेक बाउंस के 24 प्रकरणों का निराकरण किया गया। नेशनल लोक अदालत में 130 आपराधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों, 22 वैवाहिक प्रकरणों, 14 सिविल प्रकरणों तथा 16 अन्य प्रकरणों का निराकरण सफलतापूर्वक किया गया। नेशनल लोक अदालत में बैंक वसूली के 74 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमें विभिन्न बैंकों को 13377155 रूपये की राशि प्राप्त हुई। नगरीय निकाय के अन्तर्गत, जलकर कर के 133 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें नगरीय निकायों को लगभग 153994 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ |
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)