सुनीता कुमारी जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से हो सकती हैं, शानदार एनडीए महीला उम्मीदवार

0 679

जहानाबाद। बिहार विधानसभा का चुनाव अब से कुछ ही माह शेष रह गए हैं, और जिनको लेकर जहानाबाद के चौक चौराहे पर विभिन्न दलों के कौन उम्मीदवार होंगे ईसकी चर्जा लोग करते नजर आ रहे हैं, वहीं पूर्व जिला पार्षद व जदयू नेत्री सुनीता कुमारी का नाम चर्चा में है, कहा जाता है कि जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन की महिला शानदार महिला उम्मीदवार जदयू नेत्री सुनीता कुमारी हो सकती हैं, ईसको लेकर लोगों में चर्चा है, यहां बता दे कि सुनीता कुमारी बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (महिला प्रकोष्ठ) के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, वहीं काको प्रखंड में पंचायत समिति सदस्य,व उपप्रमुख के साथ जहानाबाद जिला परिषद के सदस्य बनी, इस दौरान उनका समाजिक व राजनैतिक जीवन संघर्षों से भरा हुआ है वें शिक्षा समिति के माननीय अध्यक्ष, वहीं जिला योजना समिति में निर्वाचित सदस्य, भाजपा से क्षेत्रीय प्रभारी, साथ ही महिला मोर्चा भाजपा की जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, वहीं जदयू महीला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष, जदयू से घोषी विधानसभा प्रभारी, के साथ ही मखदुमपुर जिला परिषद भाग एक से उप विजेता घोषित होकर समाज में फैले कुरीतियों जैसे वाल विवाह, कन्या भ्रूणहत्या, दहेज प्रथा, पर जन जागरुकता फैलाकर समाज को एक नई दिशा देने का काम किया था, साथ ही शिक्षा के समग्र विकास हेतु जिले में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर विद्यालय के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, ईस अवसर पर उन्होंने बताया कि मैं अपनी समाजिक जिवन मे महापुरुषों के आदर्शों को मानती हू, जैसे महान समाजवादी नेता श्री कृष्ण सिंह, जय प्रकाश नारायण, डॉ, राम मनोहर लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर, एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदर्शों व उनके सिद्धांतों को मैं मानती हूं , और पार्टी की ओर से प्राप्त दिशा निर्देशों का मै पुरी निष्ठा के साथ निभाती हूं। मुझे अपने नेता नीतीश कुमार व पार्टी पर पुरा भरोसा है, इस दौरान एनडीए महीला उम्मीदवार के नाम की चर्चा जिले के चौक चौराहों पर होने लगी है।

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment