सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में ऑटो पलटा 13 लोग हुए चोटिल
जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

सीधी में गुरुवार दोपहर तीन बजे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलट गया 5 महिला 6 पुरुष दो बच्चे सहित 13 लोग घायल हो गए सभी लोग ऑटो में सवार होकर मायापुर के पास लौअन मंदिर जा रहे थे लेकिन पहुंचने से पहले एक्सीडेंट हो गया है और बड़ा हादसा हो गया है बताया गया कि सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में ऑटो एक्सीडेंट हुआ है वहीं एम्बुलेंस की चार लोगों की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायल अवस्था में लोगों को बहरी हॉस्पिटल ले गए वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय ले जाया गया है वहीं एम्बुलेंस के डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि सभी घायलों का इलाज जारी है किसी की जान नहीं गई है कुछ लोगों के हाथ पैर फैक्चर हुआ है बाकी की हालत सामान्य हालत में है घायलों में सुदामा कोल प्रसन्न कोल मुन्नी कोल हिन्छलाल जायसवाल सहित अन्य की पहचान की जा रही है
