वैवाहिक समारोह में जा रहे परिवार की ऑटो पलटी, 15 घायल — बहरी अस्पताल से रेफर होकर पहुंचे जिला अस्पताल

शाहिद खान की रिपोर्ट

0 619

 


सीधी/मध्यप्रदेश के सीधी जिले के सिहावल ब्लॉक अंतर्गत बहरी-अमिलिया मार्ग पर रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। कमर्जी गांव से रावत परिवार वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने लौआ जा रहा था, तभी डढ़िया कुड़वा के पास एक नव-खरीदी गई ऑटो अनियंत्रित बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गई। इस हादसे में ऑटो में सवार सभी 15 लोग घायल हो गए।

घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से एक अन्य ऑटो के जरिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरी पहुंचाया गया। अस्पताल में पदस्थ डॉ. अमित कुमार वर्मा एवं ड्यूटी स्टाफ द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 108 एंबुलेंस प्रभारी श्रवण गौतम ने तत्काल 4 एंबुलेंस भेजकर सभी घायलों को जिला अस्पताल सीधी रेफर किया।

घायलों की सूची इस प्रकार है:

1. आशिकी कोल पिता लल्ले कोल (08 वर्ष)

2. रोशनी कोल पिता लल्लू कोल (15 वर्ष)

3. राधा कोल पिता लल्ले कोल (10 वर्ष)

4. मालती कोल पिता लाले कोल (12 वर्ष)

5. अंकित कोल पिता श्यामलाल कोल (10 वर्ष)

6. हिंचलाल जायसवाल पिता गणेश जायसवाल (34 वर्ष)

7. सुमन कोल पति लाले कोल (38 वर्ष)

8. उर्मिला कोल पति सुरेश कोल (40 वर्ष)

9. छोटकी कोल पति श्यामलाल कोल (40 वर्ष)

10. सरोज कोल पति रमेश कोल (35 वर्ष)

11. लल्लू रावत पति मुन्नीलाल रावत (50 वर्ष)

12. छोटी कोल पति लल्लू कोल (40 वर्ष)

13. बिट्टन कोल पति राजकुमार कोल (38 वर्ष)

14. राजकुमार कोल पिता श्यामलाल कोल (28 वर्ष)

15. राजेश कोल पिता महेश कोल (35 वर्ष)

 

सभी घायल कमर्जी गांव के निवासी हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment