9 वर्षीय बालक को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ हुई मौत

बहराइच बौंडी : बुधवार की शाम सिलौटा गांव के रहने वाले ननके का 9 वर्षीय बेटा रवि घाघरा नदी की कछार के खेत से सब्जी लेकर लौट रहा था सिलौटा के बगल स्थित स्टड के छोड़ान में भरे पानी के बगल मे मे सौंच कर रहा था इसी बीच नदी की छोड़ान के किनारे रवि सौंच कर रहा था कि पानी से अचानक मगरमच्छ बाहर आया और रवि को पानी में घसीट ले गया। अगल बगल के किसान चिल्लाए। ग्रामीण व बौंडी थानाध्यक्ष टीएन मौर्य तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शोर मचाकर मगरमच्छ से बच्चे को छुड़ाया व जाल डालकर उसे बाहर निकाला लेकिन बच्चे रवि की मौत हो चुकी थी। एसओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। रवि की मौत से पिता ननके, मां ननकई, भाई रजनीश, मोहित व बहन वंदना, अर्चना व रीना का रो रोकर बुराहाल है। एसडीएम अखिलेश सिंह ने बताया तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है। वन विभाग को सूचना दी गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद शाकिब ने बताया कि वनकर्मी मौके पर पहुंचे हैं। मगरमच्छ को पकड़ाया जाएगा।
आखिरकार आज एक मां की गोद सूनी होने के बाद वन विभाग के अधिकारी मगरमच्छ पकड़वाने का दे रहे हैं आश्वासन जबकि क्षेत्रीय पत्रकार व ग्रामीणों द्वारा कई बार बहराइच वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को इन मगरमच्छों की सूचना भी दी गई कई बार पत्रकारों ने खबर भी चलाया फिर भी वन विभाग की आंखें बंद की बंद ही रही आज एक मां की गोद सूनी होने पर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पहुंची है वन विभाग की टीम अगर इस नदी की कछार से वन विभाग की टीम पहले ही मगरमच्छ को पड़कर बड़ी नदी में छोड़ देते तो शायद आज एक मां की गोद सुनी नहीं होती।
रिपोर्टर सुभाष कुमार विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ प्राईड इंडिया न्यूज़ बहराइच