कलयुगी पिता ने बेटे को मारी गोली ,अवैध तमंचे से चली गोली में 22 बर्षीय युवक घायल ,पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती

0 381

राम सिंह

यूपी के महोबा में कलयुगी पिता द्वारा बेटे को अवैध तमंचे से गोली मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है । गोलीकांड की वारदात में युवक को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । दिनदहाड़े गोली कांड की बड़ी वारदात को लेकर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पिता गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

अजनर थाना क्षेत्र के बधोरा गांव में रहने वाले पीड़ित युवक योगेंद्र बताया कि वह हेड पंप से पानी भरकर घर में आया था तभी उसके पिता भारत सिंह ने अचानक गाली गलौज शुरू कर दी। मेरे द्वारा गाली गलौज का विरोध करने पर वह आकर्षित हो गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, मारपीट की घटना के बाद पिता ने घर में रखे अवैध तमंचे से गोली चलाते हुए घायल कर दिया । इस घटना में युवक योगेंद्र के बांये कंधे पर गोली लगने से उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है । तो वहीं एसपी प्रबल प्रताप सिंह के निर्देश पर थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है एवं गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment