शासकीय कार्य में बाधा डालकर नायब तहसीलदार व कोटवार पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल
रिपोर्ट-विनय कुमार त्रिपाठी सीधी

सीधी/ रामपुर नैकिन पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटना का विवरण:
दिनांक 06/05/2025 को नायब तहसीलदार श्री जे.पी. पाण्डेय द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम पंडखुड़ी, पटेहरा में सीमांकन संबंधी नोटिस तामील करते समय कोटवार बृजलाल दहिया पर दिलीप लोनिया, जेपी लोनिया, कोले लोनिया एवं राजेन्द्र लोनिया (सभी निवासी पटेहरा) द्वारा गाली-गलौज व मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार स्वयं मौके पर पहुंचे, जहां उपरोक्त आरोपियों द्वारा उनके साथ भी रॉड व डंडे से हमला किया गया, जिससे उन्हें चोटें आईं।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रामपुर नैकिन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 132(1), 121, 109 तथा 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान तीन आरोपी – दिलीप लोनिया, जेपी लोनिया व राजेन्द्र लोनिया को दिनांक 07/05/2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। चौथे आरोपी कोले लोनिया की गिरफ्तारी हेतु दो टीमें गठित कर रवाना की गई हैं।
उल्लेखनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधांशु तिवारी, चौकी प्रभारी पिपराव उनि शेषमणि मिश्रा, उनि कप्तान सिंह, चक्रधर प्रजापति, सउनि रजनीश सिंह, संजय सोनी, संतोष वैश्य, ओपी गौतम, प्र.आर. केशव सिंह, रामायण मिश्रा, महेन्द्र विश्वकर्मा, प्रसन्न मिश्रा, रामनिधि पाण्डेय, आरक्षक दिवाकर तिवारी, अंकित मिश्रा, महेन्द्र तिवारी, अजय विश्वकर्मा, सचिन कुमार, सचिन साहू, ना. शशिशेखर, सै. विजय मिश्रा तथा डायल 100 पायलट प्रमोद द्विवेदी की सक्रिय भूमिका रही।