6 किलो गांजा, बाइक और मोबाइल जब्त — मड़वास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ़्तार
जिले में नशे के विरुद्ध सख़्त अभियान जारी, 2.78 लाख का मादक पदार्थ ज़ब्त

विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट सीधी
सीधी। जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़वास पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन बडी कार्यवाही की गई।
7 मई को मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने नदहा मार्ग पर घेराबंदी कर एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल को पकड़ा। तलाशी में 6.130 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 1.08 लाख रुपये आँकी गई है। आरोपियों में एक विधि विरुद्ध बालक सहित कुल 3 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने गांजा के साथ-साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत 1.5 लाख) और दो मोबाइल फोन (कीमत 20 हजार) भी जब्त किए हैं। कुल बरामद सामग्री की कीमत 2.78 लाख रुपये है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ-साथ उनि. आर.बी. सिंह, सउनि राजकुमार परिहार, प्र.आर. लोकेन्द्र, खतक आर मोनू, चन्द्र कुमार, गोविंद एवं राकेश की अहम भूमिका रही।
—