सांदीपनि विद्यालय डिंडोरी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा
कक्षा 12वीं 95.71%और कक्षा 10 वीं 97.5 %रहा परीक्षा परिणाम

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
सांदीपनि विद्यालय सी एम राइस शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी (धनवासागर) के प्राचार्य श्री जे एस मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था में हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं का 95.71%और कक्षा 10वीं का 97.5% वार्षिक परिणाम रहा।
12वीं में सभी संकायों में प्रथम स्थान गणित संकाय के छात्र बलराम कुशराम ने 436/500 पर 87.2%प्रतिशत ,द्वितीय स्थान
भारती तिलगाम 412/500 पर 82.4%तृतीय स्थान, योगिता दुबे 411/500 पर 82.2%
इसके अतिरिक्त संकायवार कला संकाय में प्रथम स्थान भारती तिलगाम कृषि संकाय में प्रथम स्थान केशव ठाकुर जीव विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान योगिता दुबे तथा गणित संकाय में प्रथम स्थान पर बलराम कुशराम रहे। तथा कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान दीपज्योति मरावी 471/500 पर 94.2%द्वितीय स्थान गरिमा यादव 459/500 पर 91.8% तृतीय स्थान गोकुल ठाकुर 454/500 पर 90. 8% स्थान प्राप्त किया । इसी के साथ कक्षा 12वीं में 70 में से 55 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में तथा कक्षा 10वीं में 80 में से 69 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में अपना स्थान बनाया । संस्था के प्राचार्य श्री जे एस मरकाम प्रधान अध्यापक सुखदेव सिंह उद्दे परीक्षा प्रभारी लालाराम कुर्मेश ,मेनका यादव, मनीष सोनी, रूपाठाकुर ,अश्विनी पंदा्म, गुरु प्रसाद झारिया, रवि शंकर धूमकेती, कंचन बर्मन, गोविंद प्रसाद धुर्वे ,अनिल कुमार श्याम महिताप सिंह धुर्वे, गणेश प्रसाद उईके ,सुलोचना परस्ते, चंदन दुर्वासा ,शिवम पटेल ,नम्रता लोमेश, विनय बिल्थरे ,सौरव यादव, क्षमा पांडे, अवधेश गवले ,लक्ष्मण भवेदी, सज्जन गवले, पुहऊप सिंह चंदेल ,शशिकांत द्विवेदी एवं समस्त शाला परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया हैं ।