कलेक्टर ने कार्यालयों का भ्रमण कर जायजा लिया

0 287

रुपेश कुशवाहा की रिपोर्ट विदिशा मध्यप्रदेश

विदिशा-कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने शमशाबाद में जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत नगर परिषद में संचालित विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कर जायजा लिया है। उन्होंने पुरानी तहसील कार्यालय में पहुंचकर नवीन भवनों के बनाए जाने हेतु जीर्ण-शीर्ण भवन को डिस्मेंटल कर नवीन भवन बनाए जाने निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर शमशाबाद नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती भारती प्रदीप माहेश्वरी भी मौजूद रहीं।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने भ्रमण के दौरान शमशाबाद की आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 131 में पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका से संवाद किया। उन्होंने आंगनबाड़ी में दर्ज बच्चों की संख्या जानी तथा सेम और मेम बच्चों की जानकारी लेते हुए विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत को निर्देश दिए हैं कि जो बच्चे सेम मेम की श्रेणी में शामिल हैं उनके अभिभावकों व पालकों को शासन की अन्य योजनाओं का लाभा पात्रता के अनुसार दिलाया जाना सुनिश्चित करें ताकि विभिन्न स्वरोजगारों के क्षेत्र में इस प्रकार के परिवार जन आत्म संबल बन सकें।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने भ्रमण के दौरान शमशाबाद में स्कूल शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के द्वारा संचालित छात्रावासों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावासों में छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारियां आदिम जाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक श्रीमती पारूल जैन से संवाद के माध्यम से जानी हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment