भाजपा तियरा मंडल की कार्यकारिणी घोषित।
सिंगरौली || जिला ब्यूरो चीफ रोहित शाह

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, संभागीय संगठन प्रभारी रणबीर सिंह रावत एवं जिला संगठन प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी की सहमति एवं जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के अनुमोदन के पश्चात मंडल अध्यक्ष कमलेश शाह ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार राजग यादव, नीरज चौबे, मनोज कुमार बैस, रजित राम बैस, राधेश्याम शाह को उपाध्यक्ष, कमलेश कुमार बैस, परीक्षित साकेत को महामंत्री, उर्मिला साकेत, निवासू रजक, विश्वामित्र शाह, निर्मला कुशवाहा, प्रहलाद प्रसाद प्रजापति, शशि मिश्रा को मंत्री मनोनीत किया गया है।
जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह समेत समस्त वरिष्ठों ने नवनिर्मित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ संगठन के दायित्वों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।