दिल्ली में डाॅ मुन्नालाल देवदास के बुक भारतीय साहित्यकारों की सर्वश्रेष्ठ कहानियों का विमोचन

काव्य हिन्दुस्तान अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समूह बिहार के तत्वावधान में गांधी शांति प्रतिष्ठान भवन दिल्ली में 27 अप्रैल 2025 को पुस्तक विमोचन, तुलसीदास एवं रामधारी सिंह दिनकर साहित्यकार सम्मान समारोह और अखिल भारतीय भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें सर्व प्रथम पहलगाम के दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
इस समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, साहित्यकार गीतकार एवं वरिष्ठ समाजसेवी डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने किया। इस भव्य समारोह में डाॅ देवदास के पुस्तक भारतीय साहित्यकारों की सर्वश्रेष्ठ कहानियाँ का विमोचन हुआ। इस पुस्तक में राष्ट्र गान के रचयिता रविन्द्र नाथ टैगोर, शरतचंद्र, जय शंकर प्रसाद, मुंशी प्रेमचंद,राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जैसे भारतीय साहित्यकारों के उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान को रेखांकित किया है। आपको बताना चाहेंगे कि डाॅ देवदास की अब तक 17 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।
दिल्ली में पुस्तक विमोचन के अवसर पर डाॅ देवदास ने देश विदेश से आमंत्रित वरिष्ठ साहित्यकारों, कवियों और समाजसेवियों का छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से अभिनंदन किया और छत्तीसगढ़ की बेटी माता कौशल्या के गौरव गाथा एवं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को गीत कविता के माध्यम से पहुँचाया । इस काव्य हिन्दुस्तान अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समूह बिहार की संस्थापिका रेखा शर्मा स्नेहा और कोषाध्यक्ष उत्तम शर्मा ने समस्त अतिथियों, साहित्यकारों और कवियों का पगड़ी, अंगवस्त्र, माला, मोमेण्टो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि थे प्रसिद्ध साहित्यकार उषा जोशी गाजियाबाद, अध्यक्षता प्रसिद्ध गीतकार प्रमोद मिश्र निर्मल नोएडा, विशिष्ट अतिथि राजपाल यादव हरियाणा, प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली, पंकज अंगार उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय संयोजक डाॅ पारसनाथ श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव अरविंद श्रीवास्तव दतिया, प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश पांडे वाराणसी , वरिष्ठ कवयित्री डाॅ सरोज सिंह सजल दिल्ली एवं पत्रकार मिंटू झा बिहार आदि।

मंच पर काव्य पाठ करने वालों में गिरिजा शर्मा जम्मू कश्मीर, श्रीकांत तैलंग जयपुर, अंजू क्वात्रा दिल्ली, अपर्णा गर्ग नोएडा, प्रबंध संपादक रमेश यादव इंदौर, रमेश चंद बाजपेयी, अजीत कुमार बिहार, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार अमन रंगेला नागपुर , शैलेन्द्र अंबष्ट वाराणसी, रश्मि शर्मा राजस्थान, संदीप जोशी दिल्ली, श्रीधर पांडे बनारस, संगीता बहुगुणा उत्तराखंड, डाॅ ओमप्रकाश द्विवेदी कुशीनगर, डाॅ सुनीता पंद्रो भोपाल, डाॅ उमासिंह किसलय अहमदाबाद, नूतनलाल साहू छत्तीसगढ़, वर्षा शर्मा दिल्ली, सुषमा सिंह दिल्ली, आनंद श्रीवास्तव प्रयागराज, कामनी समदर्शी दिल्ली आदि ने अपनी श्रेष्ठ रचनाएं प्रस्तुत की। मंंच संचालन स्नेहलता पांडे गाजियाबाद एवं राधा बिष्ट ने किया।