केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में प्रवेश लॉटरी सम्पन्न जमुना-कोतमा(राकेश शर्मा)

ज्ञात हो कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा कक्षा दूसरी से आठवीं की कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है जिसमें विद्यालय स्तर पर आवेदन जमा करने के उपरांत आज केवीएस के निर्देशानुसार लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार एवं प्रवेश समिति के प्रभारी अजमल खान तथा समिति सदस्यों के साथ विभिन्न कक्षाओं के अभिभावकगण उपस्थित रहे । प्राचार्य महोदय एवं समस्त अभिभावक सदस्यों की मौजूदगी में प्रवेश प्रभारी ने केविएस के प्रवेश नियमों तथा प्रस्तुत आवेदनों, की जानकारी प्रस्तुत की । इसके उपरांत क्रमवार दूसरी से आठवीं कक्षा में छात्रों के प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई ।