एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर अग्रणी महाविद्यालय परिचर्चा सम्पन्न।

0 1,933

भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा बैढ़न के अग्रणी महाविद्यालय मे एक राष्ट्र एक चुनाव संबंधित परिचर्चा का आयोजन किया गया। यह परिचर्चा भारतीय जनता पार्टी की और से गठित समिति के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल चतुर्वेदी की अगुवाई में सम्पन्न हुई। परिचर्चा मे मुख्य रूप से समिति के सह‌ संयोजक एडवोकेट प्रदीप शाह, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता आर एन शाह तथा समिति के सदस्य अशोक शाह उपस्थित रहे। इस परिचर्चा मे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एम यू सिद्दीकी की विशेष गरिमामय उपस्थिति रही।

परिचर्चा मे महाविद्यालय छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या मे हिस्सा लिया तथा अपनी जिज्ञासाओं को समिति के समक्ष रखा। समिति के सदस्यों ने एक राष्ट्र एक चुनाव के महत्व तथा आवश्यकता पर बारीकी से छात्रों को बताया तथा वर्तमान परिस्थितियों मे राष्ट्र को एक चुनाव की आवश्यकता क्यों है इस पर ध्यानाकर्षण किया। बड़ी संख्या मे उपस्थित छात्रों ने इस मुहिम को अपना समर्थन दिया तथा एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान को देश मे लागू करने के पक्षधर दिखाई दिये। सभी ने राष्ट्रीय प्रगति तथा विकसित भारत की रफ्तार बनाए रखने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव कराने के लिए सरकार को अपना प्रस्ताव भेजने की सहमति प्रकट की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment