गुरु गौरव कार्यक्रम के तहत शोध पत्र प्रस्तुति कार्यशाला आयोजित

पटना i बी , डी, ईवनिंग कॉलेज मीठापुर में गुरु गौरव कार्यक्रम के तहत शोध पत्र प्रस्तुति का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ, सीमा कुमारी ने की, ईस अवसर पर उन्होंने अपनी अध्यक्षीय भाषण में कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए एक अत्यंत ही उपयोगी मंच है, जिससे न केवल उनके अकादमिक कौशल को निखारा, बल्कि उन्हें शोध के क्षेत्र में सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी है, जहां पर विद्यार्थियों में तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ उनके अंदर आत्मविश्वास को भी विकसित करती है, यहां बता दें कि इस दौरान सेमेस्टर – 2 के तीन विद्यार्थियों ने शोध पत्रों का प्रभावशाली वाचन किया जहां स्वीटी कुमारी ने गुप्त साम्राज्य के पतन के कारणों पर ऐतिहासिक दृष्टिकोण पर अपने शोध की प्रस्तुति दी, वहीं छोटु कुमार ने गुप्त काल की उपलब्धियों जैसे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनैतिक संदर्भों को उजागर किया, जवकी ईशा कुमारी ने गुप्त साम्राज्य का उत्कर्ष विषय पर अपनी विश्लेषणात्मक प्रस्तुति देते हुए गुप्त काल के भारत का स्वर्ण युग बताया, जवकी कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया था, वहीं मौके पर प्रचीन भारतीय एवं एशियन अध्ययन विभाग व गुरु गौरव कार्यक्रम के विभागाध्यक्ष नीतु तीवारी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि शोध पत्र लेखन प्रस्तुतिकरण एवं अकादमिक संवाद की संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता है जहां पर आज बदलते शैक्षणिक परिवेश में शोध और प्रस्तुति कौशल का विकास विद्यार्थींयों के समग्र व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होगा, वहीं इस कार्यशाला का संचालन स्नातक सेमेस्टर -2 के छात्र अमित कुमार ने की, जवकी धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक डॉ, स्वर्णा कुमार ने की
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार