बडे धूमधाम से मनाया गया हनुमान प्रकोट जन्म उत्सव, निकाला गया शोभा यात्रा

0 263

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

शहपुरा विकासखंड अंतर्गत पड़रिया खुर्दके मध्य में स्थित खेर माता हनुमानमंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्षनुसार इस बर्ष भी श्री राम भक्त मारुतिनंदन जी का प्रकटोउत्सव शोभा यात्रा ग्राम वासियों ने धूम धाम और उत्साह से मनाया।हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के तत्वाधान में मंदिर में जोरदार तैयारिया की गई थी भक्तो द्वारा मंदिर में आकर्षक सज्जा की गई । इस पावन मौके पर सुबह से लेकर रात्रि तक मंदिर में भक्तो का भीड़ लगा रहा।सुबह से ही मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओ ने भक्ति भाव और आस्था के साथ हनुमान जी की पूजा अर्चना की। पड़रिया खुर्द के हनुमान मंदिर में सुबह हनुमान जी की मूर्ति में भक्तो ने भगवा चोला चढ़ाया । हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष भजन कीर्तन के साथ हनुमान चालीसा एवं सुन्दर काण्ड का पाठ नृत्य गान करते हुए किया गया । तदुउपरांत हनुमानजी की विधि विधान से पूजा आरती की गई।मंदिर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। हनुमानमंदिर में आयोजित विविध धार्मिक गतिविधियों में ग्राम के लोगो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया तथा हवन पूजा के बाद मंदिर परिसर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तथा ग्रामवासियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। जहा बड़ी संख्या में भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।

डिंडोरी से जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment