नीतीश कुमार ने मोo शमशाद शाई को ईद उल फितर की दी मुबारकबाद एवं उनका हाल जाना

घोषी (जहानाबाद ) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद उल फितर की मुबारकबाद मोहम्मद शमशाद शाई को फोन कर के दी है वहीं उनका हाल जाना है, ईस दौरान मो० शमशाद शाई ने बताया कि ईद उल फितर की मुबारकबाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी है वहीं मेरा हाल जाना, उन्होंने कहा कि ईद के ईस त्योहार में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री अशोक चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमां खां, मंत्री श्रवण कुमार वहीं विधानपरिषद संजय गांधी व इस्लामपुर के पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद के साथ जदयू के प्रदेश सचिव राजीव रंजन पटेल, ने ईद उल फितर की मुबारकबाद दी यहां बता दें कि मोo शाई लोक दल के जमाने से नीतीश कुमार के पुराने साथी है और वे वर्तमान समय में बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव है वहीं मुख्यमंत्री के गृह जिले इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रभारी हैं वहीं ईद उल फितर के ईस मुबारक मौके पर मुल्क की बहबुदी के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका हाल जानते हुए शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद का त्योहार मनाने की प्रदेश वासियों से अपील की