लगातार सिहावल विधानसभा के बघौड़ ग्राम पंचायत में 4 सालों से हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में कवि सम्मेलन कराया जाता है अवध सद्भावना समिति द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित कराया जाता है

0 2,634

सीधी!आज दिनांक 30-03-2025 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर शाम को ग्राम बघौड़ी ( सुड़वार ) में श्री अवध सद् भावना समिति बघौड़ी के तत्वावधान में नव संवत्सर 2082 (नववर्ष )बड़े धूम-धाम के साथ काव्यनिशा के रूप में मनाया गया , आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय श्री राम पाल गौतम जी ने की , और डाॅ श्री निवास शुक्ल ‘ सरस, जी मुख्य अतिथि रहे , इस काव्य निशा में डाॅ श्री निवास शुक्ल ‘सरस, श्री राजबहोर पाठक ‘मनोज , श्री अंजनी सिंह ‘सौरभ, श्री रमाकांत द्विवेदी ‘सावन , श्रीमती अरुणिमा पाठक ‘अनमोल, श्री प्रीतम शुक्ल श्री अरुणेन्द्र चौहान , श्री त्रिशूल प्रसाद पटेल ,डाॅ सुरेश कुमार मिश्र ‘ गौतमजी , श्री शम्भूदयाल विश्वकर्मा ‘दयाल , श्री अश्वनी प्रसाद गौतम एवं श्री शशिकान्त गौतम अकिंचन, सहित बारह कवियों ने काव्य पाठ किया , सर्व प्रथम आज के अध्यक्ष श्री रामपाल गौतम साथ में आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ श्री निवास शुक्ल ‘ सरस, जी के द्वार वीर बजरंग बली एवं मां सरस्वती की पूजा आरती , सभी कवियों को श्री फल एवं शाल के साथ सम्मानित करने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ , इसके बाद आदरणीय ‘सावन ,जी के अद्वितीय संचालन , गौतम जी की अध्यक्षता एवं ‘सरस, जी के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम अनवरत रात 1:00 बजे तक चला , आज की इस काव्य निशा में सभी कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत कर अपार जन समूह की वाह-वाही लूटी ,

और अन्त मे कई विद्वान श्रोता बन्धुओ ने अपने विचार रखे , और अन्त में अध्यक्षीयरामपाल गौतम का उद्बोधन के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में वरना सहयोग देने वाले विष्णु कुमार गौतम अध्यक्ष जनपद सदस्य के पति श्रीधर गौतम चक्रधर गौतम उमा प्रसाद गौतम अमलेश पटेल विनय पटेल राम सोनी विनोद पटेल राजेश गौतम महेश गौतम सभी लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अहम भूमिका निभाई

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment