चुरहट महाविद्यालय को स्नातकोत्तर करने की मांग: छात्र

0 2,557


सीधी!शासकीय महाविद्यालय चुरहट के छात्र-छात्राओं ने चुरहट तहसील पहुंच के शासकीय महाविद्यालय चुरहट को स्नातक से स्नातकोत्तर महाविद्यालय करने की मांग को लेकर एसडीएम चुरहट को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया।शासकीय महाविद्यालय चुरहट की छात्रा एवं स्टूडेंट एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन की चुरहट इकाई के अध्यक्ष रोशनी ने ज्ञापन का वाचन किया।

चुरहट महाविद्यालय की छात्रा प्रियंमा अग्रवाल ने बताया कि स्नातक के बाद स्नातकोत्तर न होने के कारण अधिकतर छात्र छात्राएं आगे की पढ़ाई बंद कर देते हैं। छात्रों का कहना है कि चुरहट महाविद्यालय एक बहुत पुराना एवं महत्वपूर्ण महाविद्यालय है यहां बहुत सारे गरीब छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। चुरहट महाविद्यालय से लगभग 35 किलोमीटर से अधिक की दूरी में स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित है जहां सभी छात्रों की आर्थिक स्थितियां पढ़ने जाने की अनुमति नहीं देती हैं।ज्ञापन सौंपने वाले छात्र-छात्राओं में रोशनी, प्रियमा अग्रवाल ,साक्षी पटेल,सोनू सिंह, दिलीप पटेल अंकुर सिंह,मयंक गुप्ता ,ज्योति पटेल ,कृपाशंकर पटेल,अरुण साकेत,विनोद पटेल,विनय तिवारी,शिवाकांत पटेल,विनोद सिंह बघेल,युवराज सिंह,ओंकार साहू,काजल पटेल, संगीता पटेल,अरुण साकेत,सुमित पटेल,दीपा कुमारी अमित पटेल,अरुण, आशीष सिंहएवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment