पत्नि के उपचार के लिए दी 10 हजार की सहायता

0 202


श्योपुर
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा बीपीएल श्रेणी में शामिल परिवार को उपचार के लिए रेडक्रॉस के माध्यम से 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। आवेदक राजकिशोर सेन निवासी श्योपुर द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया कि उसकी पत्नि रामसिया सेन का पथरी का ऑपरेशन कराया गया है। जिस पर उसके द्वारा राशि व्यय की गई, चिकित्सको द्वारा एक ओर ऑपरेशन कराये जाने की आवश्यकता बताई है, परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय होने से ऑपरेशन कराने में असमर्थ है। इस पर कलेक्टर कन्याल द्वारा 10 हजार रूपये की सहायता राशि का चैक प्रदान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जाट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनू सोनी उपस्थित थे। ब्यूरो चीफ नबी अहमद कुरैशी श्योपुर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment