Breaking News

शीतलहर के बीच कलेक्टर ने भेट किए कंबल आदिवासी ग्राम काली तलाई पहुंचकर प्रदाय किये कंबल

0 222


श्योपुर
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा कलैण्डर वर्ष की पूर्व संध्या पर शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जरूरतमंदो को कंबल भेंट किये गये। कराहल विकासखण्ड के ग्राम काली तलाई पहुंचकर जरूरतमंदो को कंबल का वितरण किया गया। गत रात्रि को ग्राम काली तलाई पहुंचे कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा इस अवसर पर ग्रामीणों से चर्चा कर विभिन्न योजनाओं में मिल रहे लाभ के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की पहल पर शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जरूरतमंदो को कंबल वितरण करने के लिए जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों द्वारा स्वैच्छा से योगदान करने का निर्णय लिया गया है तथा प्रारंभिक रूप से लगभग 10 हजार कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
बॉक्स:
वृद्धाश्रम में पहुंचे कलेक्टर
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा 1 जनवरी को प्रेरणा वृद्धाश्रम पहुंचकर सभी बुजुर्गो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं अन्य आवासीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा बुजुर्गो को कंबल भेंट किये गये। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग की उप संचालक सुश्री शशिकिरण इक्का, सहायक जनसपंर्क अधिकारी अवंतिका श्रीवास्तव तथा वृद्धाश्रम की संचालक समिति गणराज सेवा समिति के सचिव धर्मेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने इस दौरान जानकारी दी कि वृद्धाश्रम के नवीन भवन निर्माण के लिए बायपास रोड स्थित आरटीओ भवन के पास भूमि का आवंटन किया गया है तथा साढे पांच करोड की लागत के वृद्धाश्रम भवन निर्माण का प्रस्ताव सामाजिक न्याय विभाग को प्रेषित किया गया है। ब्यूरो चीफ नबी अहमद कुरैशी श्योपुर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment