स्लग- युवा छात्र संघर्ष समिति ने बाइक रैली निकालकर किया प्रदर्शन
स्क्रीप्ट
स्थान- श्योपुर मध्यप्रदेश
दिनांक- 23.12.2024
रिपोर्टर- नबी अहमद कुर्रैशी

एंकर…..
श्योपुर में छात्र युवा संघर्ष समिति द्वारा एमपीपीएससी और ईएसबी में होने वाली भर्ती परीक्षा के खिलाफ छात्रों ने बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया कलेक्ट्रेक्ट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्र युवा संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष अभिषेक मीणा कलोनी ने ज्ञापन के दौरान कहा की मध्यप्रदेश में होने वाली हर प्रतियोगी परीक्षाओं में घोटाला हो रहा है, और सरकार चुप्पी साध कर बैठी रहती है। प्रदेश के युवाओ के साथ धोका हो रहा है। सरकार हर साल नौकरी देने का जुमला देती है वही छात्रों की यह हालत है की पांच हजार रूपए के रोजगार के लिय भी युवा दर-दर भटक रहे हैं जो भी भर्ती निकलती है उसी में घोटाला हो जाता है। छात्रों का सपना फिर से टूट जाता है। कही ना सरकार में बैठे लोग भी इस भ्रष्टाचार में शामिल है। इसलिए हर जांच केवल काजगों तक सीमित रह जाती है। छात्र युवा संघर्ष समिति ने मांग की है की वर्ग दो शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराई जाए। एसआई भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 700 से ज्यादा पदों से कराई जाए। एमपीपीएससी प्राथमिक परीक्षा नोटिफिकेशन 700 से ज्यादा पदो के साथ जारी हो कि ईएसबी व अन्य सभी भर्ती परीक्षा में पारदर्शीता सुनिश्चित हो नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया समाप्त की जाए। प्रावर्धिक रिजल्ट 87 फीसद और 13 फीसद समाप्त कर 100 रिजल्ट जारी हो रुके हुए परीक्षा परिणाम शीघ्र जारी हो सभी परीक्षाओं के अंतिम परिणाम अधिसूचना जारी होने के बाद 12 महीना के अंदर घोषित हो सभी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र बनाने वाली विशेष समिति गठित की जाए।
विजुअल- 01, 02