सीधी पुलिस द्वारा कराई गई हनुमान मूर्ति की विधिवत स्थापना

0 234

सीधी पुलिस द्वारा कराई गई हनुमान मूर्ति की विधिवत स्थापन

 

*रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*

 

सीधी- सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए असामाजिक तत्वों द्वारा जिला मुख्यालय से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी ग्राम मझरेटीऔर शैरपुर की सीमा में खर्री पुलिया के पास बने एक मंदिर में विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा को 20 अक्टूबर 2024 की रात को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ कर पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया था। आस्था पर आघात लगने से आहत ग्रामीणों में काफी रोष देखा गया था। जिसकी सूचना मिलते ही सीधी पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थिति को सामान्य बनाए रखने हेतु संबंधित स्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बजरंगबली की मूर्ति को अपने कब्जे में कर मंदिर में उसी दिन दूसरी नई मूर्ति की विधि विधान से स्थापना करा दी गई है । साथ ही मामले की जांच कर अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की बात कोतवाली पुलिस द्वारा कही गई है। सीधी पुलिस की इस तत्परता और शीघ्रता के साथ उठाए गए कदम की लोगों द्वारा खूब सराहना की गई है। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उम्मीद भी जताई गई है। प्रस्तुत है सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा की पूरी रिपोर्ट….।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment