केंद्रीय विद्यालय जमुना में हुआ संविधान दिवस का आयोजन

0 230

केंद्रीय विद्यालय जमुना में हुआ संविधान दिवस का आयोज

 

रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

 

जमुना-कोतमा क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान केंद्रीय विद्यालय SECL जमुना कॉलरी में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 26 नवम्बर को संविधान दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । ज्ञात हो कि इस वर्ष 75 वां संविधान दिवस पूरे भारत मे मनाया जा रहा है । 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकार किया गया था, जो भारतीय शासन का मजबूत आधार है । कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य महोदय के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत सभी शिक्षकों ने संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की छवि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

 

कार्यक्रम की अगली कड़ी में छात्रों और शिक्षकों के द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं जिनमें उद्देशिका शपथ, भाषण, कविता, नाटक, संविधान प्रश्नोत्तरी आदि प्रमुख रहे । अंत मे प्राचार्य मनोज कुमार ने भारतीय संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि हम सभी को संविधान द्वारा बनाए गए सभी उपबंधों का पालन करना चाहिए । समाज, देश के सभी नागरिकों को जाति, धर्म समुदाय और भाषा से ऊपर उठकर आदर्श नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए । हम सभी अपने देश को प्रगतिशील तभी बना सकते हैं जब हम सभी सुचितापूर्ण होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर आदर्श नागरिक का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। अंत मे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । कार्यक्रम का सफ़ल संचालन विद्यालय के सी.सी.ए. विभाग द्वारा किया गया जिसमें सभी छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों का सक्रिय योगदान रहा। प्रस्तुत है नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा की पूरी रिपोर्ट।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment