थाना लटेरी में किया गया शांति समिति की बैठक का आयोजन

लटेरी।थाना लटेरी में आगामी त्योहारों के देखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीओ अजय मिश्रा ने कहा कि आने वाले त्योहारों को मिलजुल कर भाईचारे पूर्वक सोहद्रपूर्ण तरीके से मनाए। आगामी त्योहारों विषय में सभी धर्मो के वक्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में एसडीएम अनुभा जैन ने कहा कि सभी समुदाय के लोग प्रेम सोहाद्र वा एकता की मिशाल को कायम करते हुए मिलजुल कर नवदुर्गा दशहरा के त्योहार को मनाएं। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी ने कहा कि आने वाले त्योहारों को शांति पूर्वक मनाएं।त्योहारों के दौरान छोटी मोटी घटनाएं होती रहती है हम सबको मिलकर इनका समाधान निकालना होगा हम ऐसा कोई कार्य न करें जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो।सोशल मीडिया का सोच समझ कर इस्तेमाल करें।अफबाहों पर ध्यान ने दें।आज की बैठक में एसडीएम अनुभा जैन एसडीओपी अजय मिश्रा तहसीलदार जगन प्रसाद थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी सीएमओ नगर परिषद लटेरी सभी धर्मों के धर्म गुरु जनप्रतिनिधि पत्रकारगण और आम जन मौजूद रहे।
विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट