जमशेदपुर की फ्लाइंग ट्रेनर संस्था पर DGCA का बड़ा एक्शन

0 253

20 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद ‘सेसना 152’ प्रशिक्षण विमान लापता हो गया था, जिसके बाद भारतीय नौसेना ने 27 अगस्त को झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल जलाशय से विमान का मलबा बरामद किया था। इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई थी।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने झारखंड के जमशेदपुर में फ्लाइंग ट्रेनिंग देने वाली संस्था अल्केमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को दी गई मंजूरी को निलंबित कर दिया है। डीजीसीए ने यह फैसला दो सीट वाले एक प्रशिक्षु विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लिया, जिसमें विमान में सवार दोनों व्यक्ति यानी प्रशिक्षु पायलट और प्रशिक्षक की मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद, डीजीसीए ने 23 से 24 अगस्त तक अल्केमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का विशेष सुरक्षा ऑडिट किया था, जिसमें वहां कई गंभीर खामियां और नियामक प्रावधानों का उल्लंघन होना पाया गया, जिसके बाद उसका लायसेंस निलंबित कर दिया गया। अल्केमिस्ट एविएशन जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे पर फ्लाइंग ट्रेनिंग देने का काम कर रही थी।

प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment