सांसद के समक्ष भाजपाइयों ने कबूले कारनाम

विदिशा !सागर सांसद के लटेरी आगमन पर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने पहले तो सांसद के काफिले को रास्ते में रोका और सांसद का स्वागत कर ,,लटेरी में उनके तय किए कार्यक्रम को लेकर विरोध जताया,तभी इन भाजपाइयों ने अपने ही भाजपा कार्यकर्ता जयप्रकाश प्रकाश शर्मा को कांग्रेसी कह दिया,, वहीं विधायक प्रतिनिधि ने भाजपा के राम मोहन शर्मा को सबके सामने पार्टी विरोधी बता दिया !
यहां भाजपा पार्षद पति महेश साहू ने सांसद से कहा की मेने आपके चुनाव में 15 फर्जी वोट डाले हैं, तो वीडियो में ये भी कहा की हमने चुनाव में कांग्रेस के तेरह पोलिंग एजेंट नही बैठने दिए ,ओर हमने यहां मुसलमानो की भी ऐसी तैसी करके फेंक दी,, और यहां किसी ने कभी कुछ नही किया,, और आपस में जमकर भिड़गए , अप शब्द कहे गए और झूमा झटकी तक वायरल वीडियो में देखने को मिली,,, इस मामले को कांग्रेस ने जोर शोर से बड़े स्तर पर उठाया और बीते चुनाव में फर्जी मतदान और धांधली करके चुनाव जीतने के आरोप भाजपा पर लगाए है।, ओर चुनाव निरस्त करके ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्यवाही की मांग वाला ज्ञापन तक लटेरी पुलिस को दे डाला ,,
वहीं कांग्रेस के एडवोकेट यदवीर सिंह बघेल ने कहा की आरोपी भाजपाइयों ने स्यव अपने नियम विरोधी कार्य, निर्वाचन में धांधली, ओर भेदभाव की बातें वायरल वीडियो में स्वीकार की है,, इन पर जल्दी कार्यवाही नही हुई तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे!
विदिशा से मिट्ठू लाल की रिपोर्ट