बड़खेरा। रोजगार सहायक को हटाने के लिए लामबंद हुए ग्रामीण

10 दिवस के अंदर रोजगार सहायक को नहीं हटाए जाने पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करने की दी चेतावनी ।
मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़खेरा पंचायतके ग्रामीण शुक्रवार को एसडीएम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपते हुए ग्राम पंचायत से रोजगार सहायक को हटाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने रोजगार सहायक शिवकुमार झारिया पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने बतलाया की रोजगार सहायक द्वारा फर्जी मस्टर रोल निकाल कर बिना ही कार्य कराए राशि आहरण की जाती है। और न जाने कब ग्रामीणों को मिलेगी राहत सास। यूं तो आए दिन भ्रष्टाचार की खबरें किसी न किसी माध्यम से लोगों तक पहुंचता ही रहता है। फिर भी इन खबरों का असर न,संबंधित अधिकारी को होता है ना ही शासन प्रशासन को आखिर कब तक आम जनता इनका शिकार होते रहेंगे। कब जागेगी गहरी नींद सोई सरकार और संबंधित अधिकारी। कैसे होगा विकास,। शासन की योजनाओं का कर रहे बंटाधार । ग्राम पंचायत से सचिव सरपंच एवं रोजगार सहायक की मनमानी पूर्वक कार्य किया कराएजाने एवं शासन की राशि का दुरुपयोग किए जाने के मामले आए दिन सामने आती ही रहते हैं, फिर फिर चाहे बिना कार्य कराए,ही राशि हरण किए जाने के मामले हो या फिर, एस्टीमेट कोदर किनारा कर निर्माण कार्य किए जाने के मामले हो, या फिर फर्जी बिल लगाकर राशि का आहरण किए जाने के मामले हो।, बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा उन मामलों को नजरअंदाज करते हुए कोई कार्यवाही का नहीं किया जाना ही उनके हौसले बुलंद किए हुए हैं। तभी तो उपरोक्त कारनामे में बद्स्तूर जा रही है,। ऐसा ही मामला जनपद पंचायत शाहपुरा के ग्राम पंचायत बरखेड़ा का सामने आया है जहां ग्राम रोजगार सहायक शिवकुमार झारिया के द्वारा नाला विस्तरीयकरण के नाम से मस्टररोल निकला गया और बिना ही कार्य कराए ही मास्टर जारी कर भुगतान भी कर दिया गया है की जिसे स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राम पंचायत बरखेड़ा के पोशाक ग्राम भारद्वारा के ग्रामीणों के द्वारा हाल ही में लिखित शिकायत पत्र के माध्यम से सीईओ को शिकायत की। लिखित शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा अपने सगे संबंधियों के नाम से फर्जी मस्टर रोल जारी कर फर्जी तौर पर शासन की राशि का बंदर बांट किया जा रहा है। ग्राम पंचायत बरखेड़ा में लगातार एक के बाद एक घोटाला किया जाने के मामले आने के बाद भी कुछ अधिकारियों के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है जिसका खामियाजा वहां के ग्रामीण भुगत रहे हैं आखिर उन भ्रष्टाचारियों पर कब कार्यवाही होगा,या इसी तरह बदस्तूर जारी रहेगा। वही ग्रामीणों ने 10 दिवस के अंदर रोजगार सहायक शिवकुमार झारिया को नहीं हटाए जाने पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।