वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश के निधन पर शोक.
रवि प्रकाश के पैतृक गांव में उनके नाम से बने स्मृति द्वार.
पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन थाना अंतर्गत श्रीपुर खास निवासी वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश के निधन की खबर को सुनकर उनके पैतृक गांव श्रीपुर खास में शोक की लहर डूब पड़ी है , छात्र नेता आकाश सिंह राठौड़ ने वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि मेरा गाँव और चम्पारण ने अपना एक धरोहर खो दिया , उनका निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है,छात्र नेता श्री सिंह ने कहा कि अपनी ईमानदार और निष्पक्ष पत्रकारिता के बलबूते चम्पारण के एक छोटे से गाँव से निकलकर देश मे अलग पहचान बनाने वाले ,नेक दिल इन्शान वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश के निधन की खबर मिलने के बाद उनके पैतृक गांव श्रीपुर खास समेत पूरे चंपारण में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, छात्र नेता ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश लंग्स कैंसर से जंग लड़ते हुए शुक्रवार दोपहर उनका निधन हो गया. इतनी गंभीर बीमारी के शिकार होने के बावजूद उन्होंने हमेशा अपनी जिंदादिली से लोगों को प्रेरणा दी. वे महज तीन दिन पहले अमेरिका से अवार्ड लेकर लौटे थे. मुंबई में उनका इलाज चल रहा था.छात्र नेता आकाश सिंह राठौड़ ने कहा कि जिंदादिल इन्शान हमेशा अमर रहते है,वे हमेशा हमसबों के दिल मे रहेंगे और उनकी संघर्ष की कहानी हमसभी के लिए प्रेरणादायक रहेगी। छात्र नेता आकाश सिंह राठौड़ ने सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश के पैतृक गांव श्रीपुर खास में उनके उनके नाम से स्मृति द्वार बनाने की माँग की है।