धमाके के बाद टाटा स्टील में ब्लैक आउट, आधी आबादी अंधेरे में

0 224

 


जमशेदपुर ,  टाटा स्टील क्षेत्र में शुक्रवार की शाम अचानक ब्लैक आउट हो गया है. इससे शहर की आधी आबादी अंधेरे में है. इसका प्रभाव टीएमएच अस्पताल समेत जमशेद्पुर के अन्य अस्पतालो में भी पड़ा है. अस्पताल में जो रोगी भर्ती थे उन्हें काफी परेशानी हुई. सभी को मोबाइल जलाकर बिजली का इंतजार करते हुए देखा गया. बताया जा रहा है कि बिजली गुल होने के पहले बिष्टुपुर में जोरदार धमाके की आवाज आई इससे लोगों में अफ़्रा तफरी का माहौल भी उत्पन्न हो गया था.

टाटा स्टील कारणों की जांच कर रही है

घटना के कारणों की जानकारी टाटा स्टील की ओर से नहीं दी गई है. उनका कहना था कि अभी इसकी जांच की जा रही है. इस बात की चर्चा हुई थी कि टाटा स्टील क्षेत्र में कहीं पर बड़ा हादसा हुआ है लेकिन टाटा स्टील के अधिकारियों ने ऐसे किसी भी हादसे से इनकार किया है. टाटा स्टील के क्षेत्र में ब्लैक आउट होने से पूरा शहर थम सा गया है.
इधर टाटा स्टील की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है जिसमें उन्होंने कहा है कि सब स्थिति सामान्य हो गई है ,मगर अभी तक बिजली की कोई अता-पता नजर नहीं आ रहा है.
प्राईड इंडिया न्यूज़ से
ब्यूरो चीफ
इंद्रजीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment