उत्पाद सिपाही दौड़ में एक बार फिर शुरु हुआ मौत का सिलसिला, गिरिडीह में एक की मौत, 9 बेहोश
Related Posts

उत्पाद सिपाही दौड़ एक बार फिर से मौत की दौड़ साबित हो रही है। अब ताजा खबर गिरिडीह से है, जहां उत्पाद सिपाही बहाली दौड़ प्रतियोगिता में एक अभ्यर्थी की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इन दोनों के साथ कुल 9 अभ्यर्थियों को गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।