कलेक्टर विकास मिश्रा ने जारी किए निर्देश वाटरशेड चेकडेम सहित जल संसाधन की विशेष ध्यान दें।

डिंडौरी : 07 मई 2024
कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज वाटरशेड के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने वाटरशेड के प्रचलित कार्यों की जानकारी लेते हुए वृक्षारोपण के लिए की चल रही तैयारियों की समीक्षा की। वृक्षारोपण के लिए ऐसे स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। जहाँ पर जल आपूर्ति निर्बाध रूप से उपलब्ध हो सके, उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के तहत लगाए पौधों का प्रबंधन करना जरुरी है, जिससे वृक्ष की आयु लम्बी हो सके, इस कार्य में वन विभाग और कृषि विभाग के साथ समन्वय के साथ कार्य करें।
कलेक्टर मिश्रा ने जल संरक्षण के लिए कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाटरशेड क्षेत्रों जैसे तालाब, चेकडेम आदि का निरंतर निरिक्षण करने के निर्देश दिए। तालाब से संबंधित कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे वर्षा जल का संचयन किया जा सके।