Breaking News

नीलगाय को बचाने पर कार पलटी खाई में गिरी कार कोई जनहानि नहीं

0 616

संवाददाता चंद्रशेखर शर्मा
थांवला जिला नागौर

थांवला कस्बे के भेरूंदा रोड पर ढोढा बेरा की ढाणी के पास एक कार चालक ने अचानक सड़क पर आई एक नीलगाय को बचाने का प्रयास किया। नीलगाय तो बच गई पर कार RJ05UA 3630 असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। तेज धमाके के साथ खाई में गिरी कार को देखने के लिए आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े। कर में सवार लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस सड़क दुर्घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है और ना ही कोई हताहत हुआ है। खाई में गिरने से कार क्षतिग्रस्त हुई है। कर में सवार लोग डेगाना से अजमेर जा रहे थे। थांवला से करीब 2 किलोमीटर पहले नीलगाय को बचाते समय यह सड़क दुर्घटना हुई। क्रेन की सहायता से कार को खाई से बाहर निकाला गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment