जिला पंचायत परिसर में निर्मित दुकानों की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग के आवेदन नहीं होने पर क्र. 6, 10 एवं 14 की पुनः निविदा की जावेगी
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जानकारी देकर बताया कि जिला पंचायत परिसर में निर्मित दुकानों के नीलामी की कार्यवाही 12 जनवरी 2024 को पूर्ण हुई है। दुकान न. 06, 10 एवं 14 अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग के लिए आरक्षित थी। अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग के निविदा प्राप्त नहीं होने पर दुकानों के नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी इनके लिए पुनः निविदा की जावेगी।
उन्होने बताया कि शेष दुकानों के नीलामी की कार्यवाही पूर्ण हो गई है। नीलामी की प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी की अमानत राशि रूपये 43 हजार 105 रूपये जो जमा की गयी है प्रथम उच्चतर बोली एवं द्वितीय उच्चतर बोली की अमानत राशि जमा रहेगी। शेष बोलीदारों की आमनत राशि कार्योपरान्त आवेदन करने पर वापस की जावेगी। नीलामी प्रक्रिया प्रथम उच्चतर बोली प्रतिभागी को 90 दिवस के अंदर बोली की गयी संपूर्ण राशि जमा किये जाने के उपरान्त ही अनुबंध निष्पादित किया जावेगा। यदि निर्धारित समय में राशि जमा नहीं की जाती तो अमानत राशि राजसात करते हुए द्वितीय बोली दार को निश्चित बोली लगाई गई राशि में अनुबंध करने हेतु अवसर दिया जावेगा। द्वितीय बोलीदार/पक्षकार उक्त कार्यवाही 30 दिवस के अंदर किया जाना अनिवार्य होगा। वह व्यक्ति जिसकी बोली स्वीकार की गई है नीलामी मूल्य की 25 प्रतिशत रकम का निक्षेप उसकी बोल स्वीकृत किये जाने के ठीक पश्चात अव्यवहित करेगा। इस रकम में अग्रिम धन के निक्षेप का समायोजन किया जावेगा। यदि नीलाम मूल्य की 25 प्रतिशत रकम का निक्षेप करने में 7 दिवस में असफल रहता है तो उसके द्वारा निक्षिप्त अग्रिम धन जिला पंचायत के पक्ष में समयपहत हो जायेगा और नीलाम खुद किया जाना समझा जायेगा |
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)