सीधी कबड्डी प्रीमियर लीग द्वितीय सोपान का शानदार हुआ समापन

नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
सीधी- जिला कबड्डी संघ सीधी के तत्वाधान में 3 मार्च से लेकर 5 मार्च2023 तक सीधी कबड्डी प्रीमियर लीग का द्वितीय सोपान प्रतियोगिता आयोजन किया गया जिसमे पांच मार्च को कबड्डी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि इंद्रशरण सिंह चौहान भाजपा पूर्व अध्यक्ष वा विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश सिंह जिला क्रीड़ा अधिकारी,वा विशिष्ट अतिथि विवेक सिंह भाजपा प्रदेश कोशा अध्यक्ष वा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लालचंद्र गुप्त के द्वारा किया गया! और मंचासीन पर उपस्थित सभी अतिथियों आरबी सिंह,दिलीप सिंह, कैलाश वर्मा , नृपेंद्र सिंह करचुली , लल्ला भईया , राममणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र पटेल , तथा समस्त कबड्डी टीम के ओनर जगत सिंह सीधी रॉयल्स वा नवीन सिंह चुरहट किंग, डा अनूप मिश्रा शिहावल चैलेंज , आरबी सिंह मझोली योद्धा , सिराहुलक अंसारी रामपुर नैकिन वा भूपेंद्र सिंह गोपद बनास रोहन सिंह कुश्मी फाइटर वा विक्रम सिंह बाहरी हंटर के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवम हनुमान जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया! उसके बाद कार्यक्रम की अगली कड़ी में सभी मंचासीन अतिथि गणों को समस्त कबड्डी टीम के कप्तान अंकित सिंह ,सूरज जायसवाल, प्रकाश गौतम प्रवीण त्रिपाठी के द्वारा बैच लगाकर स्वागत किया गया! पूरे कबड्डी प्रतियोगिता में टोटल 8 टीम थी जिसमे हर टीम ने 7 मैच खेली और जिसमे 4 टीमों से क्वालीफाई किया जिसमे पहला सेमीफाइनल चुरहट किंग वर्सेस सिहावल चलेंजर्श के बीच खेला गया जिसमें सिहावल चलेंजर्श की टीम विजय हुई और फाइनल में प्रवेश की और उसके बाद इलिमिनेटर मैच बहरी हंटर और मझोली योद्धा के बीच खेला गया जिसमें मझोली योद्धा टीम विजयी हुई! उसके बाद दूसरा सेमीफाइनल मझोली योद्धा और चुरहट किंग के बीच खेला गया जिसमें मझोली योद्धा टीम विजय प्राप्त की उसके बाद इस सीधी कबड्डी प्रीमियर लीग का द्वितीय सोपान का फाइनल मुकाबला शिहाबल चलेंजर्श और मझोली योद्धा के बीच खेला गया! जिसमें विजेता शिहाबल चलेंजर्ष स्पॉन्सर बाई डा अनूप मिश्रा की टीम विजय हुई जिसमे स्पोंसर बाई टाटा सिद्ध भूमि इंजी आरबी सिंह की टीम मझोली योद्धा उप विजेता रही और तीसरे स्थान पर चुरहट किंग स्पॉन्सर बाई नवीन सिंह( राजश्री पेवर ब्लॉक) रही!
आए हुए मुख्य अतिथि के द्वारा विजई टीम को 21000 रुपए का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई और उपविजेता को 15000 रु और साथ में ट्रॉफी प्रदान की गई और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 7000 रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई और मुख्य अतिथि के द्वारा सभी खिलाड़ी को उत्साह वर्धन किया गया और अप्रैल महीने में महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज किया गया सिंगरौली से ऑफिशीयल में खुर्शीद खान वा राकेश मिश्रा, और सीधी जिले से ऑफिसियल में जिला क्रीड़ा अधिकारी जगदीश सिंह वा मामून अंसारी के द्वारा किया गया और और सीधी जिला कबड्डी संघ के समस्त ऑफिसियल के रूप में माखन मिश्रा पी टी आई वा सौरभ सिंह परिहार किशोर गुप्ता, प्रवीण त्रिपाठी अमित सिंह जिला सचिव ,प्रवीण सिंह सौरभ सिंह ,अतुल तिवारी ,दीपक सिंह अभिमन्नु सेन ध्रुव केवट , रिशव माझी ,कुलदीप मिश्रा आशीष वा महिला ऑफिशियल अनुराधा मिश्रा दुर्गा चौहान , आदि के द्वारा द्वितीय कबड्डी प्रीमियर लीग का सफल आयोजन किया गया, और सचिव अमित सिंह के द्वारा सभी स्पॉन्सर और समस्त खिलाड़ियों और आए हुए समस्त दर्शक को हार्दिक बधाई एवम आभार व्यक्त किया गया!
माखन मिश्रा सचिव सीधी जिला बॉक्सिंग संघ नंबर 9039476426