Breaking News

Top News Today Sep 10: 40 हजार से नीचे हुए कोरोना केस, 24 घंटे में 260 की मौत

0 1,505

Top News Today Sep 10: देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 34,973 नए केस सामने आए हैं जबकि 260 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान केरल में सबसे ज्यादा 26,200 नए मामले आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र रहा, जहां कल से 4,912 मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के कारण, लगातार दूसरे वर्ष गणेश चतुर्थी समारोह का फीका असर देखने को मिला। मुंबई में पुलिस ने 10 से 19 सितंबर के बीच चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने और जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया है। भक्तों को गणेश पंडालों में जाने के बजाय लाइव दर्शन में भाग लेने का निर्देश दिया गया है।

बंगाल की खाड़ी में मालाबार अभ्यास का दूसरा चरण 11 से 14 अक्टूबर को

नई दिल्ली : मालाबार अभ्यास का दूसरा चरण 11 से 14 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी चार क्वाड देशों भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाएं भाग लेंगी। इस बड़े अभ्यास का पहला चरण पश्चिमी प्रशांत महासागर में गुआम तट पर आयोजित किया गया था। इसको लेकर भारतीय नौसेना ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment