नगर आयुक्त ने जनशिकायतों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

0 11

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर निगम में मंगलवार को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में संभव (SAMBHAV) के तहत जनशिकायतों की समीक्षा की गई। इस दौरान दो शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि दूसरी शिकायत लंबित रही।

 

शिकायतों में टूटी नाली की मरम्मत और मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने का मामला शामिल था। मृत्यु प्रमाण-पत्र संबंधी शिकायत का समाधान कर दिया गया, जबकि नाली की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए।

 

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। लंबित मामलों में लापरवाही न बरती जाए। बैठक में अपर नगर आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment