प्रभारी मंत्री ने रौजा मंडी में धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से जाना हाल

0 13

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। प्रदेश के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को रौजा मंडी परिसर में संचालित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर व्यवस्थाएं देखने के साथ किसानों से बातचीत कर धान खरीद और भुगतान की स्थिति जानी।

 

अधिकारियों ने बताया कि जिले में 220 धान क्रय केंद्र संचालित हैं। 3.20 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 3,340 किसानों से 23,774 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।

 

किसानों ने मंत्री को बताया कि शुरुआत में पंजीकरण सत्यापन में दिक्कत आई थी, लेकिन अब समस्या का समाधान हो गया है। पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान भी मिल रहा है।

 

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को सभी क्रय केंद्रों का नियमित औचक निरीक्षण करने और किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने में कोई परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय से भुगतान मिले और उन्हें औने-पौने दामों पर धान बेचने के लिए मजबूर न होना पड़े।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment