स्कूलों में चल रहे 40 वाहनों का औचक निरीक्षण, 22 के चालान

मुबारक अल संवाददाता
शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने मंगलवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में संचालित वाहनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 40 वाहनों की जांच की गई, जिनमें नियमों के विपरीत पाए गए 22 वाहनों के चालान किए गए।
परिवहन विभाग की ओर से 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। विभाग ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुसार करने की अपील की है।