कुएं में मिला सिर कटा व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

0 35

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जिले के कलान थाना क्षेत्र के शिवड़ी गांव में बुधवार को कुएं से एक व्यक्ति का सिर कटा शव बरामद हुआ। शव की पहचान विनोद (40) के रूप में हुई है। पुलिस को कुएं से एक बैग भी मिला, जिसमें आधार कार्ड बरामद हुआ।

 

पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह के मुताबिक, मृतक का सिर बेरहमी से काटा गया था। आधार कार्ड पर दर्ज पते पर पहुंची पुलिस को लोगों ने शव की पहचान करने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मृतक की शिनाख्त व हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment