एनडीए ने की घोसी विधानसभा स्तरीय बैठक

घोसी (जहानाबाद) नगर पंचायत घोसी के समुदयीक भवन गोड़सर के सभागार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू के नगर अध्यक्ष विनोद कुमार केशरी ने की। जवकी बैठक का संचालन भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष कौशलेंद्र पाण्डेय ने की।इस दौरान एनडीए के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर 2026 बिहार के वैशाली जिला के राजापाकर में आगमन को लेकर तैयारी बैठक आयोजित है । इस अवसर पर बैठक के
मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव प्रदेश महामंत्री भाजपा नितिन अभिषेक प्रदेश उपाध्यक्ष हरी भूषण ठाकुर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव दिलीप कुशवाहा भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार राम शुभम शर्मा स्वाति बहन एलजेपीआर से निरंजन कुमार प्रदेश सचिव कौशल शर्मा रालोमो जिला अध्यक्ष सरवन कुमार , समेत कई एनडीए के कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे। इस दौरान
जदयू प्रदेश सचिव दिलीप कुशवाहा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में तय समय पर पहुंच जाने पर जोर दिया।और अपने माननीय नेता के भाषण को सुने और विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें । राष्ट्रीय भाजपा मंत्री संगीता यादव ने कहा की अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने का आवाहन किया। इस बैठक में जदयू काको के प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार विद्यार्थी भाजपा मंडल अध्यक्ष मंटू शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गुप्ता अनुसूचित जाति जदयू जिला अध्यक्ष योगेश दास जदयू नगर कोषाध्यक्ष उपेंद्र पंडित जदयू नेता वीरेंद्र कुशवाहा हम के प्रखंड अध्यक्ष रामजीतमांझी आरएम के पंचायत अध्यक्ष नंदकुमार आर एल एम के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया ।
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार