सेवा संकल्प अभियान के तहत सीधी पहुंची ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’

0 256

सीधी जिले की प्रमुख खबरें

राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और विधायक विश्वामित्र पाठक ने किया स्वागत, हितग्राहियों से हुआ संवाद

सीधी, 20 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत काशी से वड़नगर तक निकाली जा रही ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का सीधी जिले में स्वागत किया गया। सिहावल विधानसभा क्षेत्र में गोपद पुल के समीप राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं विधायक विश्वामित्र पाठक ने यात्रा में शामिल युवाओं एवं सहयोगियों का स्वागत किया। ग्राम शिवपुरवा में भी जनप्रतिनिधियों ने युवाओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। यात्रा के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद कर उनके अनुभव जाने गए।

कलेक्टर ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए दिए प्रभावी निर्देश

कुसमी में समीक्षा बैठक, एफएलएन, नियमित उपस्थिति और परीक्षा परिणाम पर विशेष जोर

सीधी, 20 सितंबर 2026। कलेक्टर विकास मिश्रा ने कुसमी में प्राचार्यों एवं जन शिक्षकों की समीक्षा बैठक लेकर विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने एफएलएन कक्षाओं के प्रभावी संचालन, कक्षा 1 से 12 तक पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराने और विद्यार्थियों की उपलब्धि बढ़ाने के लिए विद्यालयवार कार्ययोजना बनाने को कहा। आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, छात्रवृत्ति एवं अपार आईडी की प्रक्रिया समयबद्ध पूरी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, जेईई-नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की भी समीक्षा हुई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment